मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

सम्मेलन को लेकर डोर टू डोर जाकर दिया न्यौता, जानिए क्यों मनाया जा रहा है विराट हिंदू सम्मेलन

On: February 1, 2026 12:01 PM
Follow Us:
विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर डोर टू डोर जाकर दिया न्यौता

धारूहेड़ा: आगामी 8 फरवरी को ज्योतिबा फूले पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर सेक्टर-4 धारूहेड़ा में रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान आयोजन से जुड़े लोगों ने सेक्टर चार व छह में डोर टू डोर जाकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया और कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

जानिए क्यों मनाया जा रहा है विराट हिंदू सम्मेलन
आयोजकों का कहना है कि बदलते सामाजिक परिवेश में परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी उद्देश्य से 100 साल पूरे होने पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज के विभिन्न वर्ग आपस में संवाद कर सकें और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सके। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा के इस जिले में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, प्रशासन के बुलडोजर एक्शन से इलाके में मचा हड़कंप

विराट हिंदू सम्मेलन में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संदेश भी दिया जाता है। आयोजकों के अनुसार इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है और लोगों में एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना बढ़ती है। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं द्वारा समाज हित से जुड़े विचार रखे जाएंगे, जिससे लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

आयोजकों का मानना है कि विराट हिंदू सम्मेलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक एकता के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि समाज मिलकर अपनी परंपराओं और मूल्यों को सहेजने का संकल्प ले सके।

यह भी पढ़ें  Haryana: इतजार खत्म: इस दिन होगी JBT भर्ती के लिए परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड

 

धारूहेड़ा: हिंदू सम्मेलन को लेकर डोर टू डोर न्यौता देते हुए
धारूहेड़ा: हिंदू सम्मेलन को लेकर डोर टू डोर न्यौता देते हुए

धर्मपाल, संदीप जांगड़ा, राजकुमार, वीर सिंह , अजीत यादव, सुभाष सैनी, देवेंद्र देवासी, जनार्दन, भगवान राठौड़, हरिओम, डा प्रवीण ने लोगों को सम्मेलन के उद्देश्य, तिथि और कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

 

आयोजकों ने बताया कि हिंदू सम्मेलन समाज को एकजुट करने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से 100 साल पूरे होने पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की गई।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now