मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: राव इंद्रजीत सिंह ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर नारी शक्ति को कराया संसद का दर्शन

On: September 21, 2023 7:47 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा से गुरूवार को करीब 2 हजार से अधिक महिलाएं सदन पहुंची। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नारी शक्ति वंदन विधेयक ( महिला आरक्षण बिल ) की लोकसभा द्वारा पास की जाने के बाद वीरवार को गुरुग्राम लोकसभा व भिवानी – महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में नारी शक्ति को संसद की कार्यवाही दिखाकर उनको महिला अधिकारों के प्रति जागरुक किया और उन्हें अपने सहयोग का भरोसा दिलाया।Rewari: तुर्कियावास में शराब बेचता काबू

केंद्रीय मंत्री ने अपने निवास पर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए यह महिला आरक्षण बिल संसद में पास करवाने का कार्य किया है। राव ने कहा कि बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान हो या हरियाणा जैसे राज्य में लिंगानुपात का मामला हो केंद्र सरकार ने इस दिशा में कार्य कर हरियाणा की बेटियों का मान बढ़ाया है।IMG 20230921 WA0200 11zon

यह भी पढ़ें  Haryana News: गंगायचा टोल रेवाड़ी में ट्रांसपोर्टर पर हमला, हथियार के बल पर लूट डेढ लाख व सोने की चैन

उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने खेल की दिशा में विश्व मानचित्र पर देश के मान को बढ़ाया वहीं सैन्य सेवा हो , राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेकर हरियाणा का नाम रोशन किया है।

राव ने महिला जनप्रतिनिधियों जिनमें विभिन्न गांवों की महिला सरपंच, जिला परिषद की महिला सदस्यों, ब्लॉक समिति की महिला सदस्यों, भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा व जिला कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी की महिला सदस्यों को संसद की कार्यवाही दिखाकर उन्हें संसद के नए भवन का भ्रमण करवाया और पुराने नए भवन की खासियतों से उन्हें अवगत करवाया।Rewari: धारूहेड़ा रामकथा में उमडी भीड़, गणेश जन्मोंत्सव पर लगे जयकारे

संसद की कार्यवाही को देखकर गदगद महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत की कार्रवाई देखकर और संसद भवन घूम कर उन्हें आनंद की अनुभूति हुई है। महिला जनप्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति बहुत कुछ जानने का अवसर संसद भवन की यात्रा के माध्यम से मिला है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: PPP जन्म तिथि सत्यापन करवाने का सुनहरा मोका, तीन दिन लगेंगे कैंप

IMG 20230921 WA0198 11zon

संसद यात्रा के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों को राज्यसभा व लोकसभा की कार्रवाई नए संसद भवन में दिखाई गई। नई संसद भवन में बनी गैलरी में रचित भारतीय इतिहास से भी महिला जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया। पुराने संसद भवन की गौरवशाली इतिहास से भी महिला जनपद को अवगत करवाते हुए उन्हें संसद

रेवाड़ी महिला मोर्चा की महिलाओं ने देखी सदन की कार्यवाही

बृहस्पतिवार को रेवाड़ी भाजपा जनप्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित 125 महिलाओं ने देश की नई संसद में कदम रखा और संसद के सत्र में कार्यवाही देखी व देश के राजनीतिक पहलुओं को समझा। सभी महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पेश होने पर तथा नारी शक्ति के सम्मान को बढावा देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद भी किया और अपनी खुशी जताई।Rewari: धारूहेड़ा जैन मंदिर में दश लक्षण महापर्व पर कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढ़ें  Drink and Drive Campaign: रेवाड़ी में 1500 से ज्यादा वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

 

इससे पूर्व सभी महिलाएं गुड़गांव लोकसभा के सांसद राव इंद्रजीत के निवास पर जमा हुई और वहीं पर सभी ने भोजन भी ग्रहण किया। भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने बताया कि देश की नई संसद में कार्य शुरू होना गर्व की बात है और पहले ही दिन महिलाओं के लिए आरक्षण देकर महिलाओं को मान-सम्मान देना गौरव की बात है। उन्होने कहा कि हमें हमारे देश के प्रधानमंत्री पर गर्व महसूस होता है।

 

साथ ही उन्होने सभी महिलाओं को संसद के सत्र की कार्यवाही दिखाने पर गुड़गांव लोकसभा के सांसद व केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भी धन्यवाद किया। श्री चौहान ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री के प्रयासों के ही रेवाड़ी जिले की महिला मोर्चा को संसद में कदम रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से महिलाओं को राजनीति में आगे आने का मौका मिलेगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now