मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: मंझावली पुल से ग्रेटर नोएडा तक नई सड़क निर्माण नवंबर से शुरू, फरीदाबाद-नोएडा सफर होगा आसान

On: October 4, 2025 6:57 PM
Follow Us:

Haryana News: ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यमुना नदी पर मंझावली गांव के पास बना पुल अब जल्द ही चालू हो सकेगा, क्योंकि पुल को जोड़ने वाली सड़क का काम अंतिम चरण में है।

अधिकारियों के अनुसार मंझावली पुल से ग्रेटर नोएडा के अट्टा गुजरान गांव तक करीब 4.99 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसमें 1.7 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण होना है, जबकि 3.29 किलोमीटर हिस्से का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें  Rewari Police को मिली बडी सफलता, वारदात के 24 घंटे में कार व नौ लाख कैश बरामद

सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा और पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए बजट और जमीन की व्यवस्था कर ली है। अब केवल कंपनी चयन की प्रक्रिया बाकी है, जिसके पूरा होते ही नवंबर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच वाहनों का आवागमन सीधा और सुविधाजनक हो जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि पुल का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क अधूरी होने की वजह से यातायात शुरू नहीं हो पाया। जैसे ही सड़क का काम पूरा होगा, मंझावली पुल और सड़क मार्ग दोनों का उद्घाटन किया जाएगा। इसके शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आवागमन में काफी समय और दूरी की बचत होगी।

यह भी पढ़ें  Political News Rewari: विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेसी महिलाओं ने संभाला मोर्चा

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now