मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: ट्रेडिंग में पैसे लगाने के नाम पर ठगी करने वाला रिमांड पर

On: July 1, 2025 6:24 PM
Follow Us:
साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने मूल रूप से हिसार निवासी एक युवती से ट्रेडिंग में पैसे लगाने के नाम पर ठगी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है

Haryana crime : साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने मूल रूप से हिसार निवासी एक युवती से ट्रेडिंग में पैसे लगाने के नाम पर ठगी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला हिसार के गांव चौधरी वास निवासी निर्मल उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मूल रूप से हिसार निवासी रितु ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग की एवडरटाइजिंग देखकर आईडी पर मैसेज किया था। इसके बाद शातिर ने कहा कि ट्रेडिंग में 1 हजार रुपए लगाने पर 30 हजार रुपए का प्रॉफिट मिलेगा और इसके बाद उसने एक क्यूआर कोड शेयर किया था।

यह भी पढ़ें  बजट 2026 में प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत, EPFO की सैलरी लिमिट होगी इतनी

इसके बाद पीड़िता ने उस क्यूआर कोड पर 1 हजार रुपए भेज दिया और इस प्रकार शातिर ने पीड़िता से कुल 73 हजार 500 रुपए जमा करवा लिए। बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया तथा शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी जिला हिसार के गांव चिडौद हाल आबाद जीरकपुर पंजाब सोमबीर व राजस्थान के जिला चुरू के गांव ढांढल चेना निवासी मनीष कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें  Haryana Roadways Licence: हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस कैसे बनाएं, देखें पूरी प्रक्रिया

जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला हिसार के गांव चौधरी वास निवासी निर्मल उर्फ जग्गा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now