Haryana crime: धारूहेड़ा: नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में धारूहेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलेज के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार शाम को आरोपित को बावल रोड रेवाड़ी से काबू किया। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपित की पहचान राजस्थान के कोटपुटली क्षेत्र के प्रयागपुरा निवासी विकास के रूप में हुई है।Haryana crime
Dharuhra Police के अनुसार नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने तीन दिन पहले थाना धारूहेड़ा (Rewari crime) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया था कि कॉलेज के प्राचार्य ने उसके साथ छेड़छाड़ की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। छात्रा ने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी थी, जिसमें प्राचार्य उसे फोन कर माफी मांगता हुआ सुनाई दे रहा है।Haryana crime
इस ऑडियो को पुलिस ने अहम सबूत के तौर पर केस में शामिल किया है। पीड़ित छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कॉलेज की एक अन्य छात्रा के साथ प्राचार्य द्वारा बदतमीजी किए जाने की बात सामने आई थी। उस समय मामले की शिकायत कॉलेज मैनेजमेंट से की गई थी, लेकिन मैनेजमेंट ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
Dharuhera police थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने बावल रोड रेवाड़ी क्षेत्र से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। है। सोमवार को आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

















