हरियाणा: हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 2 फरवरी को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने जा रही है। इस बैठक में राज्य विधानसभा का बजट सत्र आयोजित करने की तारीख तय करने समेत अन्य अहम फैसले लिए जा सकते हैं।Haryana में Vigilance का बदला नाम, जानिए अब क्या होगा?
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की माने तो इस बार का बजट हर वर्ग के कल्याण के लिए होगा। इस बार बजट में मुख्य फोकस ग्रामीण विकास, पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों पर रहेगा। इस बजट को लेकर पंचकूला में हरियाणा विधानसभा की ओर से राज्य वित्त प्रबंधन और बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।
जानिए कहां रहेगा फोकस
खट्टर सरकार द्वारा देश की जरूरत के हिसाब से विदेशी मुद्रा में बढ़ोतरी हो, इसका खाका तैयार किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया है।
EPS Pension New Update : लाखों पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही होगा ये बदलाव
हरियाणा सरकार इस बात पर भी ध्यान देगी कि राज्य में बाजरा खाद्य उत्पादों को कैसे बढ़ावा दिया जाए। हरियाणा के बजट में बाजरा खाद्य नीति को लेकर सीएम बड़ा फैसला ले सकते हैं।
हरियाणा कैबिनेट की बैठक 2 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में होगी।#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCabinet #CabinetMeeting pic.twitter.com/oNa22kTX9Z
— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 31, 2023

















