मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana CET 2025: सीईटी को लेकर बड़ा अपडेट, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

On: July 23, 2025 2:17 PM
Follow Us:
Haryana CET 2025: Big update regarding CET, CM gave these instructions to the officials

Haryana CET 2025:  हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा होंगी। इसके लिए HSSC ने तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने CET परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश:

1. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की जानकारी साझा करें
– सभी DC और SP को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील CET केंद्रों का विवरण गृह विभाग से साझा करें,
– ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते इंटरनेट सेवाएं निलंबित की जा सकें।

2. इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर CET परीक्षा
– HSSC द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर CET परीक्षा आयोजित की जा रही है।
– सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर लेने पर मुख्यमंत्री ने बल दिया।

यह भी पढ़ें  Haryana News: बेरोजगारो को झटका, ग्रुप C की नौकरी की प्रक्रिया में बदलाव, जाने अब क्या होगी शैक्षणिक योग्यता

3. प्रश्न पत्रों की आवाजाही की वीडियोग्राफी
– भंडारण स्थल से परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्र की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।
– यह पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

4. केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी
– असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।

5. सोशल मीडिया पर निगरानी
– भ्रामक सूचना और अफवाहें फैलाने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।

6. परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश
– तीज पर्व और परीक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के निर्देश,
– ताकि परीक्षार्थियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें  Haryana CET Exam: हरियाणा में परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ी अपडेट! इन केंद्रों पर नहीं होगी परीक्षा

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now