मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

On: August 21, 2025 8:57 AM
Follow Us:
Good news for Agniveers in Haryana

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सेना से लौटने वाले अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पहला बैच साल 2026-27 में रक्षा बलों से बाहर आएगा, लेकिन उससे पहले ही राज्य सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरियों में आरक्षण और स्वरोजगार के लिए विशेष योजनाओं का लाभ देने की घोषणा कर दी है।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार द्वितीय श्रेणी की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 1% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।तृतीय श्रेणी की नौकरियों (कुछ श्रेणियों को छोड़कर) में 5% क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Rewari : धारूहेड़ा से युवती का अपहरण, खैरथल ले जाकर किया गैंगरेप

पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में 20% पद आरक्षित किए जाएंगे। वन रक्षक की भर्ती में 10% आरक्षण पूर्व अग्निवीरों के लिए तय किया गया है।

मुख्य सचिव के अधीन मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक विभागों, बोर्डों, निगमों, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now