मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Gonda News: ग्रैपलिंग कुश्ती में हरियाणा बना चैंपियन, जानिए अन्य राज्यो का स्टेटस

On: November 28, 2022 8:41 AM
Follow Us:

गोंडा। देशो में देश हरियाणा, जहां दूध दही का खाना। हरियाणा ने इस देश को कई पहलवान दिए है। यही वजह है हरियाणा कुश्ती मे चैंपियन बना हुआ है। हरियाणा की टीम ने 45 स्वर्ण, 26 रजत, व 45 कांस्य पदक जीत कर एक बार फिर परचम लहरा दिया है।

KUSTIGonda News: ग्रैपलिंग कुश्ती में हरियाणा बना चैंपियन, जानिए अन्य राज्यो का स्टेटस

कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय नेशनल ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा ने सबसे अधिक पदक जीत कर ट्रॉफी अपने नाम की।

Haryana News: हरियाणा सरकार की पहल: पौधे लगाओ ईनाम पाओ

राजस्थान दूसरे नंबर पर: राजस्थान दूसरे व दिल्ली तीसरे स्थान पर रही। सर्विसेज में एससबी ने पहला व यूपी पुलिस ने दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा की टीम ने 45 स्वर्ण, 26 रजत, व 45 कांस्य पदक जीते। राजस्थान 15 स्वर्ण, नौ रजत व 20 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली ने 11 स्वर्ण, सात रजत व 15 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें  रेवाडी की ये तीन बेटियां गणतंत्र दिवस की झांकी में देगी प्रस्तुति

यूपी की टीम 11 स्वर्ण, पांच रजत व 15 कांस्य पदक जीतकर चौथे स्थान पर रही। ग्रेपलिंग कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कपूर व सचिव बिरजू शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी।

जूनियर चैंपियनशिप में पुरुषों के नोगी स्टाइल के 62 किलो भारवर्ग में दिल्ली के आकाश भारती ने स्वर्ण, राजस्थान के रवि चौधरी ने रजत व हरियाणा के विष्णु कुमार व राजस्थान के मनीष कुमावत ने कांस्य पदक जीता। नोगी के 92 किलो भारवर्ग में राजस्थान के आशीष शर्मा ने स्वर्ण, गुजरात के सोनी चिराग ने रजत तथा हरियाणा के दीपक व चंडीगढ़ के मोहित सिंह ने कांस्य पदक जीता।

Weather Update: इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
नोगी के 58 किलो भारवर्ग में हरियाणा के अंकुश ने स्वर्ण, हरियाणा के अरुण ने रजत तथा नंदिनी नगर महाविद्यालय के कृष्णकांत व दिल्ली के तुषार ने कांस्य पदक जीता। जूनियर गर्ल्स के नोगी स्टाइल के 53 किलो भारवर्ग में हरियाणा की संध्या ने स्वर्ण, यूपी की स्वाति ने रजत तथा राजस्थान की रिया कुमावत व यूपी की मीनाक्षी ने कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्ग है

ग्रेपलिंग के कैडेट कैटेगरी के पुरुष वर्ग की नोगी स्टाइल में 76 किलो भारवर्ग में दिल्ली के सचिन जयवीर ने स्वर्ण, हरियाणा के आदित्य ने रजत तथा हरियाणा के संदीप व हिमाचल प्रदेश के हर्षित गौर ने कांस्य पदक जीता। कैडेट पुरुष के गे स्टाइल के 50 किलो भारवर्ग में हरियाणा के साहिल ने स्वर्ण, हरियाणा के वंश ने रजत व हरियाणा के नवीन व यूपी के फरहान ने कांस्य पदक जीता।
Haryana News: दो दिन बंद रहेगा किशनपुर फाटक, जानिए कहां से गुजरे
कैडेट नोगी के 69 किलो भारवर्ग में हरियाणा के विपुल ने स्वर्ण, पंजाब के जोबनजीत सिंह ने रजत व हरियाणा के उधम व प्रिंस ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं के 52 किलो भारवर्ग में हरियाणा की निशा ने स्वर्ण, नंदिनी नगर की आरती सिंह ने रजत तथा हरियाणा की रीना व राजस्थान की राधिका सिंह ने कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें  Haryana News : हरियाणा के इस जिले के लोगों लाल डोरा जमीनो पर मिलेगा मालिकाना हक, देखें सरकार का प्लान ?

 

नोगी के 40 किलो भारवर्ग में यूपी की सपना ने स्वर्ण, हरियाणा की प्रिया ने रजत व हरियाणा की ही शीतल व चंडीगढ़ की ललिता धनकड़ ने कांस्य पदक जीता।

 

नोगी के 38 किलो भारवर्ग में राजस्थान की पायल कुमावत ने स्वर्ण, आंध्र प्रदेश की एसिड सिवम्मा व टी. अनुशा ने कांस्य पदक जीता। नोगी के 43 किलो भारवर्ग में राजस्थान की विनीता राय ने स्वर्ण, राजस्थान की लोशिका बागरी ने रजत व राजस्थान की ही किरन कुमारी मीना व आंध्र प्रदेश की एस. स्वाथी ने कांस्य पदक जीता। नोगी के 46 किलो भारवर्ग में यूपी की शिवानी ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की सुरुभि ठाकुर ने रजत व यूपी की स्वाति यादव व हरियाणा की लक्ष्मी ने कांस्य पदक जीता।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now