Haryana Earthquake: हरियाणा के झज्जर में रविवार को आए भूंकप से एक बार फिर धरती डोल उठी। शाम को 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके हरियाणा में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई जबकि भूकंप का केंद्र बीड सुनारवाला गांव था और इसकी गहराई जमीन के 10 किलोमीटर नीचे थी। Earthquake:
झज्जर में भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अनुसार, इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन बार बार आ रहे भूंकप चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सबसे अहम बात यह है कि हरियाणा पिछले डेढ माह 7वीं बार भूकंप आया है।

पिछले डेढ़ महीने में प्रदेश में सात बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनमें ज्यादातर का केंद्र झज्जर और रोहतक जिले रहे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इन झटकों की तीव्रता 2.5 से 4.4 के बीच दर्ज की गई और इनमें किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। Earthquake:
27 जून को महेंद्रगढ़ में शाम के समय 2.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद 10 जुलाई को सुबह 9:05 बजे झज्जर केंद्रित 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत, हिसार और रेवाड़ी तक महसूस किए गए। 11 जुलाई की शाम 7:49 बजे फिर झज्जर में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर कई जिलों में दिखा। Earthquake:
16-17 जुलाई की रात 12:46 बजे रोहतक में 3.6 तीव्रता के झटके लगे, जबकि 17 जुलाई को दोपहर 12:34 बजे झज्जर में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। 22 जुलाई को सुबह 6 बजे फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का झटका महसूस हुआ, और सबसे हाल में 10 अगस्त को झज्जर में शाम 4:10 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। लगातार भूकंपीय गतिविधियों ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। Earthquake:

















