मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Delhi News: चुनावों से पहले पुजारियों को केजरीवाल का तोहफा

On: December 31, 2024 1:49 PM
Follow Us:

Delhi News:  आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में चुनावो से पहले एक ओर बडा तोहफा दे दिया है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बाद आप पुजारियों और ग्रंथियों के लिए एक नई योजना लेकर आई है।

 

सबसे अहम बात यह है बार बार विवादो में घिरे होने के बावजूद एक के बाद एक नए ऐलान जारी है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और वर्तमान सीएम आतिशी आज ‘पुजारी-ग्रंथि सम्मान योजना’ का शुभारंभ करेंगीPriest-Grant Honor Scheme’

“इस योजना को रोकना पाप होगा”

Arvind केजरीवाल ने  BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे उन्होंने मुख्यमंत्री महिला सम्मान और संजीवनी योजना को रोकने के लिए पुलिस भेजकर और फर्जी केस दर्ज कराकर बाधा पहुंचाई थी, वैसे ही इस योजना को न रोकें, अन्यथा यह एक बड़ा पाप होगा।Priest-Grant Honor Scheme’

यह भी पढ़ें  BSNL 4G Network: BSNL धारकों के लिए अच्छी खबर, अब ऐसे चेक करें आपके घर 4G नेटवर्क है या नहीं

दिल्ली में 10 हजार से अधिक पुजारी-ग्रंथि

पूर्व सीएम व ष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का दावा है कि दिल्ली में 10 हजार से अधिक पुजारी और ग्रंथि हैं। इस योजना के तहत पूजा कराने वाले व्यक्ति को पुजारी माना जाएगा। पंजीकरण के लिए पुजारियों का वोटर आईडी कार्ड मान्य होगा। जिनके पास मंदिर के पते पर वोटर आईडी नहीं है, उनके लिए मंदिर के मुख्य पुजारी का प्रमाण पत्र भी मान्य होगा।Priest-Grant Honor Scheme’

जानिए पुजारी और ग्रंथियों को कितनी मिलेगी राशि

यह भी पढ़ें  Political News Haryana: पाटोदी में 25 जूने को शक्ति प्रदर्शन करेंगे केंद्रीय राव इंद्रजीत सिंह, आरती गांव गावं जाकर दे रही न्यौता

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये की सम्मान राशि देगी। इस योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी मंगलवार से शुरू होगी।

यहां से दिखाएंगें हरी झंडी

अरविंद केजरीवाल स्वयं कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पुजारियों का पंजीकरण करके इस योजना की हरी झंडी दिखाएंगें। इसके बाद दिल्ली के विभिन्न मंदिरों और गुरुद्वारों में आप के विधायक और कार्यकर्ता जाकर इस योजना के तहत पंजीकरण कराएंगे। चुनावो से पहले दिल्ली में पुजारियों केलिए एक बडे तोहफे से कम नही है।

यह भी पढ़ें  छह महीने में इस शेयर का पैसा हुआ ट्रीपल, अब हर शेयर फ्री मिलेगे दो बोनस शेयर

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now