मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रविदास जयंती समारोह: Jind को CM Haryana ने दी 29 करोड़ रुपए की सौगात

On: February 3, 2023 9:09 PM
Follow Us:

हरियाणा : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेकर पूरे प्रदेश में एकसमान विकास कार्य कर रहे हैं। संतों ने ही समाज को एक नई दिशा दी है। संतों के अनुसरण से ही सामाजिक बुराईयों से दूर रहा जा सकता हैै

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट में किया बदलाव, ये देखे अपडेट डेटशीट

सीएम आज नरवाना में गुरु रविदास जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सीम ने संबोधन में जींद जिले को 29 करोड़ रुपए की सौगात दी।

इनको मिलेगी मुफ्त कोचिंग: मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता के लिए बढ़ावा देने के लिए बैंकों के अलावा सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतू एक वेंचर कैपिटल फंड बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Loot: घर मे सो रहे सुनार पर हमला, 50 हजार की कीमत के जेवर लूटे

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लगभग 32 प्रतिशत बच्चे आज शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिस समाज के इतने अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हों, वह समाज निश्चित रूप से तरक्की की ओर अग्रसर होगा। इन बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दिलाई जाएगी।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज का नाम संत रविदास के नाम से होगा तो वहीं पीपली में संत रविदास का विशाल स्मारक बनाया जाएगा।

मनोहर लाल ने कहा कि लघु उद्योगों पर जमीन खरीदने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अगर कोई व्यापार का काम करना चाहते हैं, उस पर लोन लेने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

तीन महीने के अंदर-अंदर अनुसूचित जाति का कोटा तय कर दिया जाएगा। इसके तहत पदोन्नति दी जाएगी। नरवाना में गुरु रविदास धर्मशाला के विस्तार के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें  Haryana: रेवाडी बाजार में दो ग्रुपो में चले लाठी डंडे, विरोध के चलते बंद हुआ बाजार ?

Amul milk price hike: आम जनता पर महंगाई की मार, दूध के दाम भी बढे

जींद को इन योजनाओ मिली की सौगात

  • जींद के उचाना खुर्द में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 1 करोड़ 12 लाख 33 हजार रुपए से सामुदायिक केंद्र बनाया गया है,
  • ईस्माइलबाद, धरौदी, फरैण कलां, दबलैन और नरवाना क्षेत्र में जलभराव के लिए 6 करोड़ 25 लाख, 90 हजार रुपए खर्च होंगे. इससे खेतों में भरने वाले पानी को सिरसा ब्रांच नहर में उतारा जाएगा.
  • फरैण कलां में 4.26 करोड़ रुपए से बने दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन होगा.
  • बड़सिकरी माइनर का आरडी शून्य से 11500 तक 3 करोड़ 29 लाख 56 हजार रुपए से जीर्णोद्धार होगा.
  • 2.65 करोड़ रुपए से बाल भवन का उद्घाटन होगा.

संत रविदास जी हमारे समाज के लिए वह सूरज हैं…

जिनकी शिक्षा की रौशनी बुराइयों और कुरीतियों के अंधेरे को कभी समाज में आने नहीं देगी।

— Manohar Lal (@mlkhattar) February 3, 2023

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट में किया बदलाव, ये देखे अपडेट डेटशीट
ये रहे मौजूद: रविदास जयंती समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाअध्य्क्ष सुभाष बराला, डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा, सीएम के ओएसडी कृष्ण बेदी, राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, मंत्री कमल गुप्ता, हांसी विधायक विनोद भ्याना, बीजेपी नेत्री प्रेम लता, पूर्व मंत्री कैप्टेन अभिमन्यू, नरवाना विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा सहित गणमान्य मंच पर उपस्थित रहे.

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now