मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana CET: हरियाणा में CET पास आवेदकों की हुई बल्ले बल्ले, नौकरी नहीं मिली तो हर माह घर बैठे मिलेंगे इतने रुपये

On: May 21, 2025 8:16 AM
Follow Us:
_haryana

Haryana CET: हरियाणा के राज्यपाल ने कहा कि सी.ई.टी. की परीक्षा पास करने वाले सभी युवा, जिनको एक साल में नौकरी नहीं मिलेगी, उन्हें अगले 2 सालों तक 9,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर युवा को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए जरूरी माहौल बनाने का काम निरंतर कर रही है। बीते 10 वर्षों में ऐसी हर रुकावट को हटाया गया है, जिसके कारण युवाओं को संघर्ष करना पड़ता था।

सरकार ने ग्रुप-सी व डी की भर्तियों में इंटरव्यू को खत्म किया है। साथ ही योग्यता के आधार पर भर्ती अभियान चलाकर बिना खर्ची-बिना पर्ची के 1.70 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देकर उनका मनोबल बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: 8 लाख विद्यार्थियो का इंतजार खत्म, इस दिन आएगा 12वीं का रिजल्ट

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने ने हाल ही में 26,000 युवाओं को सरकारी नौकरी देकर चुनावों से पूर्व किए अपने वादे पर खरा उतरने का काम किया है। सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी सहित एच.के.आर.एन. के तहत कार्यरत लगभग 1,20,000 अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को सेवानिवृत्ति की तिथि तक सुरक्षित रखने की गारंटी दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके अलावा, 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर दिए जाएंगे तथा नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना के माध्यम से मासिक स्टाइफंड की सहायता भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में आरोपी ने इस वजह से मारी थी दोनों बहनों को गोली, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

इतना ही नहीं, विदेशों में रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं को सरकार उचित मार्गदर्शन और मदद प्रदान करेगी। डंकी रूट की समस्या को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now