BJP UP : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नाम का ऐलान किया है। 13 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया में केवल उनका ही पर्चा दाखिल हुआ था ।इसी को लेकर पंकज चौधरी निर्विरोध चुने गए हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में 14 दिसंबर को लखनऊ में उनके नाम का ऐलान हुआ है। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।BJP UP
बता दें कि पंकज चौधरी महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से सात बार के सांसद हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भरोसेमंद माना जाता है।

















