मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

खाटूश्याम के फाल्गुन मेले से पहले रेलवे का बडा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

On: February 27, 2025 6:55 AM
Follow Us:

Rajasthan News: खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बडी खुशी की खबर है। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मदार (अजमेर)-कुरूक्षेत्र-मदार (अजमेर) स्पेशल ट्रेन के संचालन में 4 ट्रिप की बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि विशेष तौर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग को देखते हुए की गई है, ताकि उन्हें सुगमता से पूजा-अर्चना करने के लिए यात्रा करने में सुविधा हो सके।

बता दे कि एक मार्च से शुरू हो रहे फाल्गुन मेले के चलते सप्ताह में ही भीड़ बढ़नी शुरू हो जाती है। इसके लिए स्पेशल फैरे लगाए जा रहे है। इसमें 16 साधारण श्रेणी के और 2 गार्ड श्रेणी सहित कुल 18 डिब्बे होंगे  राजस्थान के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा और देश-विदेश से भी श्रद्धालु आएंगे. इस मौके पर रेलवे ने भक्तों की सुविधा के लिए खाटूश्याम जी पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं

यह भी पढ़ें  Gurugram crime: इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, होटल बुलाकर किया दुष्कर्म

रेलवे की ओर से पहले मदार-कुरूक्षेत्र को 9 मार्च से चलाने का फैसला लिया था। फाल्गुन मेले में भीड़ के चलते स्पेशल ट्रेन को 4 दिन पहले ही शुरू किया जा रहा है। ट्रेन के माध्यम से रेवाड़ी से करीब 10 हजार श्रद्धालु रींगस के रास्ते खाटू श्याम पहुंचते हैं।

KHATU SHYAM MANDIR TRAIN

इस विशेष ट्रेन से श्रद्धालुओं को यात्रा करने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप ट्रेन के समय और टिकट की उपलब्धता की जानकारी ले लें।  खाटूश्याम 

यह भी पढ़ें  Murder in Rewari: रेवाड़ी में बुजुर्ग की कुल्हाडी से हत्या, पशुबाड़े में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव

Rajasthan News इन ट्रेनों के बढ़ाए ट्रिप

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण बताया कि गाड़ी संख्या 09727, मदार (अजमेर)-कुरुक्षेत्र मेला स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 12 मार्च तक (8ट्रिप) मदार से सुबह 9.20 बजे रवाना होकर शाम 7.40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09728, कुरुक्षेत्र-मदार (अजमेर) मेला स्पेशल ट्रेन (8 ट्रिप) कुरुक्षेत्र से रात 9.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 8 बजे बजे मदार पहुंचेगी।

​जानिए कहां कहां होगा ठहराव: ट्रेन का किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना और कैथल स्टेशनों पर ठहराव होगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now