मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा सरकार को एक ओर झटका, पटवारी भी नई साल पर रहेंगे हडताल पर

On: December 26, 2023 4:25 PM
Follow Us:

Haryana News: नए साल की शुरुआत पर हरियाणा सरकार की मुश्किलें बढ़ाने जा रही है। पटवारी एसोसिएशन का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर वो कई बार उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। हरियाणा के पटवारियों ने 3 से 5 जनवरी तक सांकेतिक हड़ताल का ऐलान कर दिया है।STRIKE 1हरियाणा में मरीजों को बड़ा झटका, इस दिन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, OPD रहेगी बंद

 

“द पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन” के प्रदेशाध्यक्ष जयबीर सिंह चहल ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने 25 जनवरी को बढ़ाए गए वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से लागू करने का नोटिफिकेशन आज तक जारी नहीं किया है। उनकी मांगो को सुनवाई नहीं होने चलते ऐसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

जयबीर चहल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और राजस्व मंत्री से कई बार मुलाकात हो चुकी है। मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर ईमेल भेजी गई थी लेकिन आज तक जवाब नहीं आया है।

आधे से ज्यादा पद खाली
पटवारी एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेशभर में पटवारी की संख्या जहां 4 हजार के आसपास होनी चाहिए। वहीं, मात्र 1,400 पटवारी ही काम कर रहे हैं, जिससे पटवारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। ऐसे में सरकार यथाशीघ्र पटवारी की नियमित भर्ती करे ताकि जनता के काम भी समय पर हो सकें।Rewari: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन

यह भी पढ़ें  Haryana News: IVF से दूसरा बच्चा चाहने वालों के लिए बड़ी अपडेट, अब लेनी होगी अनुमति

इसके अलावा, पटवारियों का जो प्रशिक्षण काल है, उसे सेवा काल में जोड़ा जाए क्योंकि प्रशिक्षण काल डेढ़ साल का है जबकि किसी भी अन्य विभाग में ऐसा नहीं है।

प्रत्येक जिले में एसोसिएशन द्वारा उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भी भेजे जा रहे हैं, जिसमें मांग की जा रही है कि साल में 2 बार होने वाली नायब तहसीलदार की विभागीय 3 साल बीतने के बाद 1 बार भी नहीं हुई, जिससे कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

ऐसे में एसोसिएशन ने दो दिन हड़ताल पर रहने का फैसला लिया है। यदि इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो सांकेतिक हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकती है.

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now