मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Ambala Airport: अंबाला एयरपोर्ट सिक्योरिटी को लेकर बड़ी अपडेट! जानें क्या पूरा प्लान

On: April 30, 2025 12:28 PM
Follow Us:
Ambala Airport

अंबाला छावनी डोमेस्टिक एयरपोर्ट जल्द ही आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होगा। एयरपोर्ट पर सभी सुरक्षा उपकरण पहुंच चुके हैं। इनका इस्तेमाल यात्रियों, सामान और एयरपोर्ट की सुविधाओं से जुड़ी सुरक्षा के लिए किया जाएगा। इनमें मेटल डिटेक्टर, एक्स-रे मशीन, फुल बॉडी स्कैनर मशीन, एक्सप्लोसिव डिटेक्टर शामिल हैं।

इन सभी उपकरणों की निगरानी एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड करेंगे जो यात्रियों और सामान पर नजर रखेंगे। सुरक्षा जांच के बाद यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह प्रक्रिया यात्रियों के एयरपोर्ट में प्रवेश करने से पहले की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Nirankari Sant Samagam in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में निरंकारी संत समागम 17 सितंबर को

जबकि किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए एयरपोर्ट पर एक विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से यहां प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये सभी उपकरण देश की नामी कंपनियों द्वारा बनाए गए हैं जो पहले से ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा रही हैं।

इसमें मेटल डिटेक्टर की मदद से धातु की वस्तुओं का पता लगाया जा सकता है, इसमें हथियार या अन्य धातु के उपकरणों की जांच की जा सकती है। इसी तरह यात्रियों के सामान की जांच एक्स-रे मशीन से की जाएगी। फुल बॉडी चेक के लिए मुख्य गेट पर लगाया गया स्कैनर सुरक्षा की मुख्य कड़ी होगा। इसके अलावा विशेष उपकरणों से विस्फोटक पदार्थों का भी पता लगाया जा सकेगा। आपको बता दें कि अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट से चार जगहों के लिए उड़ानों को मंजूरी दी गई है। इसमें अंबाला से अयोध्या, जम्मू, श्रीनगर और लखनऊ रूट को फाइनल किया गया है। अब इन रूटों पर एयरलाइन सेवा प्रदाता कंपनियों को लाने की प्रक्रिया चल रही है। यह काम राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के माध्यम से किया जा रहा है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now