Alwar/Rewari: नशा छुडाने के लिए हुई थे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती, केंद्र संचालक को ही उतार दिया मौत के घात, 3 आरोपी हरियाणा से काबू

अलवर: सुनील चौहान। के नारनौल रोड स्थित नया सवेरा नशा मुक्ति केंद्र संचालक की हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने संचालकों पर बंधक बनाकर नशा छोड़ने का दबाव बनाने के कारण हमले की बात कबूली है। इस बीच भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी भी शनिवार को बहरोड़ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल देखा और बाकी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र पर अलग-अलग स्थानों से नशा छुड़ाने के लिए लोग भर्ती हैं। इनमें से कुछ लोगों ने शुक्रवार रात केंद्र के संचालक पवन कुमार प्रेशर कुकर व लोहे के तवे आदि से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर घायल पवन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

मृतक के भाई प्रवीण कुमार ने 6 नामजद आरोपियों व कुछ अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। इनमें से नामजद आरोपी रेवाड़ी के कसोला थाना के बखापुर निवासी 29 वर्षीय दयाराम पुत्र रामजी लाल गुर्जर, महेंद्रगढ़ जिले के कनीना के ककराला निवासी 48 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र भैरू सिंह अहीर, नारनौल के मंडाना निवासी 22 वर्षीय जसवीर पुत्र ओमवीर अहीर को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। बाकी लोगों की तलाश में पुलिस टीमें उत्तर प्रदेश में दबिश दे रही हैं।
हरियाणा पुलिस ने पकड़वाए आरोपी : आरोपियों को गिरफ्तार करने में हरियाणा पुलिस का अहम योगदान रहा है। अधिकांश हमलावर हरियाणा थाना क्षेत्र से हैं। डीएसपी मदनलाल रॉयल और थाना अधिकारी ने आरोपियों के निवास वाले थाना क्षेत्रों में पुलिस से मदद मांगी थी। इसके बाद नशा मुक्ति केंद्र से भागे हुए सभी आरोपियों को हरियाणा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया।

पहले भी भाग चुके थे आरोपी:
थानाधिकारी ने बताया हमलावर पहले भी इस केंद्र से भाग चुके हैं। तब परिजन वापस यहां छोड़ गए थे। मृतक पवन सभी को नशा मुक्ति केंद्र में रहने के लिए कहता था। यही हत्या का कारण नजर आ रहा है। एसपी राममूर्ति जोशी ने घटनास्थल देखने के बाद गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button