ब्राह्मण सभा चुनाव: 24 कॉलेजियम सदस्य चुने, बराबर वोट मिलने पर 2 का फैसला टॉस से हुआ
रेवाडी: सुनील चौहान। ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के कॉलेजियम चुनाव रविवार को सम्पन्न हो गए। 24 कॉलेजियम वार्डों में कुल 541 मतदाताओं में से 463 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान तय समय सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था, जो कि दोपहर बाद 2 बजे तक चला। 85.58% मतदान रहा। इस दौरान दो वार्डों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले, जिनका फैसला टॉस से किया गया।
दोपहर 3 बजे बाद मतगणना शुरू हो गई। परिणाम घोषित करने के साथ विजयी कॉलेजियम सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए गए। सिर्फ एक महिला उम्मीदवार जीत पाई। वार्ड 100 में शशिकांता ने सुरेश कुमार को 1 वोट से मात दी। चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि ब्राह्मण सभा के 24 कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया में समाज के प्रबुद्ध लोगों, प्रत्याशियों व मतदाताओं का सहयोग रहा।
यहां टॉस… वार्ड-23 व 86 में बराबर पड़े वोट:
24 वार्डों के लिए 541 वोटों में से 463 लोगों ने मतदान किया। वार्ड 23 में विनोद कुमार शर्मा और दिनेश भारद्वाज को 11-11 वोट मिले थे जिन्हें बाद में टाॅस करने के बाद विनोद कुमार शर्मा विजेता घोषित हुए। इसी प्रकार वार्ड 86 में अरुणांशु भारद्वाज और सुभाष शर्मा को नौ-नौ वोट मिले। टाॅस के बाद अरुणांशु भारद्वाज विजयी घोषित हुए।
आगे क्या; कॉलेजियम सदस्य चुनेंगे प्रधान और कार्यकारिणी
अब सभा के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए कॉलेजियम सदस्य ही चुनेंगे तथा इन्हीं में प्रत्याशी होंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारी द्वारा नए सिरे से शेड्यूल जारी किया जाएगा। संभवत: दो सप्ताह बाद चुनावी कार्यक्रम जारी हो सकता है। इस दौरान प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे।
जानिए, किस ने, किसको, कितने मत से हराया?
वार्ड संख्या एक महेंद्र सिंह को 9 मत मिले वहीं वेद प्रकाश शर्मा को 7 वोट मिले, वार्ड चार में त्रिलोकचंद को 11 वोट मिले तो रामदत्त भारद्वाज को नौ वोट मिले। इसी प्रकार वार्ड 14 के धनंजय शर्मा को 12 वोट मिले वहीं रेखा शर्मा को नौ मत मिले, वार्ड 15 में देवेंद्र कुमार शर्मा करनावास को 13 वोट मिले वहीं राजेश देवी को 12 वोट मिले।
वार्ड 16 में सुरेश कुमार कौशिक को 14 वोट मिले वहीं सौरभ शर्मा को 10 वोट मिले। इसी प्रकार वार्ड 20 के विनोद कुमार कौशिक को 12 वोट मिले वहीं राजेंद्र को एक वोट मिला। वार्ड 52 के सुधीर त्यागी को आठ व संजय शर्मा को छह वोट मिले। वार्ड 53 के मोहनलाल को 15 तो गजानंद शर्मा को 12 वोट मिले।
55 वार्ड में नरोत्तम वशिष्ठ को नौ तो राजेंद्र प्रसाद को आठ वोट मिले। वार्ड 57 में सुनील कुमार को 11 तो कमल किशोर को एक वोट मिला। वार्ड 65 के प्रदीप कुमार को 12 तो वीनिता को आठ, वार्ड 69 के विकास को 10 तो राकेश शर्मा को आठ वोट मिले। वहीं वार्ड 72 में रमेश कुमार वशिष्ठ को 10 तो राजेश शर्मा को आठ वोट मिले।
वार्ड 75 में चंद्रकांत कौशिक को नौ तो कृष्ण शर्मा को पांच, वार्ड 80 में हिमांशु पालीवाल ने 15 तो राजेश शर्मा ने सात वोट प्राप्त किए। वार्ड 84 में श्याम बिहारी भारद्वाज ने 14 तो कृष्ण कुमार शर्मा ने छह वोट प्राप्त किए। वार्ड 92 में गोपाल तिवाड़ी को 11 तो प्रदीप गौड़ को आठ वोट मिले।
वार्ड 98 में अरुण भारद्वाज को 12 तो राजेंद्र कौशिक को नौ वोट मिले। वार्ड सौ में शशीकांता को 11 तो सुरेश कुमार को 10 वोट मिले। 102 वार्ड में ओम प्रकाश शर्मा को 16 तो कमलेश भारद्वाज को पांच वोट मिले। 107 वार्ड में दलीप कौशिक को 16 तो सुरेंद्र कुमार शर्मा को सात वोट मिले तथा वार्ड 108 में सत्यप्रकाश शर्मा को 11 तो ईश्वर लाल शर्मा ने छह मत प्राप्त किए।