गैलेक्टिक रॉकेट अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना, ब्रैन्सन बोले- यह सबका सपना सच करने का मिशन

ब्रिटिश अरबपति और वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैन्सन रविवार को अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उड़ान पर रवाना हो गए। वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट प्लेन में सवार होकर वे अंतरिक्ष के किनारे तक जाएंगे। प्लेन ने रात करीब 8.10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) न्यू मैक्सिको से उड़ान भरी। वर्जिन ग्रुप ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि इसे शाम 6.30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग का वक्त डेढ़ घंटे आगे बढ़ा दिया गया था।

 

उड़ान से पहले ब्रैन्सन ने कहा कि मेरा मिशन स्टेटमेंट है, मेरे नाती-पोतों, आपके नाती-पोतों और सबके लिए अंतरिक्ष यात्रा का सपना सच करना। उनके इस सफर को देखने के लिए टेस्ला के CEO एलन मस्क भी पहुंचे हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स भी स्पेस टूरिज्म की बड़ी खिलाड़ी बनने की कोशिशों में जुटी है।

ब्रैन्सन ने कहा कि अगले साल कॉमर्शियल टूर शुरू करने से पहले वे खुद इसका अनुभव लेना चाहते हैं। अगर यह उड़ान कामयाब रहती है तो उनकी कंपनी वर्जिन अंतरिक्ष के लिए कॉमर्शियल टूर शुरू करने की ओर सबसे बड़ा पड़ाव पार कर लेगी।

रॉकेट में भारत की सिरिशा समेत कुल 6 लोग
रिचर्ड बतौर मिशन स्पेशलिस्ट स्पेसशिप-2 यूनिटी से जुड़े हैं। उनके साथ भारत की बेटी सिरिशा बांदला समेत 5 और लोगों ने उड़ान भरी। सिरिशा इस मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला के बाद भारत में जन्मीं दूसरी महिला बन गई हैं। 34 साल की सिरिशा एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं।

वर्जिन गैलेक्टिक का पैसेंजर रॉकेट प्लेन VSS यूनिटी। इसी से रिचर्ड ब्रैन्सन अपनी ऐतिहासिक उड़ान पर रवाना हुए।
वर्जिन गैलेक्टिक का पैसेंजर रॉकेट प्लेन VSS यूनिटी। इसी से रिचर्ड ब्रैन्सन अपनी ऐतिहासिक उड़ान पर रवाना हुए।

90-100 किमी की ऊंचाई तक जाएगा रॉकेट
VSS यूनिटी की यह 22वीं फ्लाइट है। पर वह किसी रॉकेट का हिस्सा नहीं है बल्कि इसने कंपनी के प्लेन वीएमएस ईव (VMS Eve) पर सवार होकर स्पेसपोर्ट अमेरिका से उड़ान भरी है। करीब 15 किमी ऊपर जाने के बाद यूनिटी स्पेसक्राफ्ट अलग होगा और उसका रॉकेट इंजन मैक-3 (यानी 3704.4 किमी/घंटा) की रफ्तार पकड़ेगा।

इसके बाद VSS यूनिटी अपने रॉकेट से करीब 90-100 किमी की ऊंचाई तक जाएगा। उस समय ब्रैन्सन समेत अन्य यात्रियों को करीब 4 मिनट वेटलेसनेस महसूस होगी। यहां से पृथ्वी गोल नजर आएगी। यानी उसका कर्वेचर दिखाई देगा। इसके बाद यह पृथ्वी पर लौटेगा औ%

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button