कोरोना: आजाद हिंद फौज के सिपाही ललती राम का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

हरियाणा :  झज्जर के गांव दूबलधन निवासी आजाद हिंद फौज के सिपाही और स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन रहे ललती राम रविवार को कोरोना से जंग हार गए। करीब 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी ने अल-सुबह अंतिम सांस ली। गांव दूबलधन में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ललती राम को कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम विदाई दी गई।

 

modi tew
स्वतंत्रता सेनानी स्व.ललती राम के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने ट्वीट करते हुए वीर सिपाही को सलाम किया और शोक जताया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करे।

गौरतलब है कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की सेना में सिपाही रहे स्वतंत्रता सेनानी ललती राम का जन्म 01 जनवरी 1921 को दूबलधन गांव में हुआ। जीवन काल में अलग-अलग समय में राष्ट्रपति सहित अन्य महान शख्सियतों ने भी ललती राम को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया।

आजाद हिंद फौज की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हुए मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा भी किया था। ललती राम हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन भी रहे। सिंगापुर और हांगकांग की जेल में भी रहे दूबलधन गांव निवासी आजाद हिंद फौज के वीर सिपाही ललती राम को आइएनए में रहते हुए बहादुरी के लिए तीन मेडल मिले थे।

 

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button