अवैध पिस्तोल दिखाते समय चली गोली, लडकी घायल

धारूहेडा: सुनील चौहान। जिले में अवैध हथियारों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन पुलिस कहीं न कही अवैध हथियार को जब्त कर आरोपितों को काबू रह रही है। सोमवार को कर्णकुज के पास अवैध हथियार को दिखाते समय गोली चल गई तथा करीब 15 वर्षीय एक लडकी मुस्कान घायल हो गई। फिलहाल घायल को भिवाडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद आरोपित हथियार लेकर फरार हो गया। सेक्टर छह पुलिस ने बताया गुर्जर घटाल निवासी प्रवीण कुमार दूध बेचने का काम करता है। वह सुबह कर्ण कुंज के पास एक मकान में दूध देने आया था। उस समय उसके पास अवैध पिस्तोल था। दूध लेने आई करीब 15 वर्षीय मुस्कान से पूछा की ये क्या है। इसी के चलते जब प्रवीन उसे पिस्तोल देने लगा तो उससे गोली चल गई तथा गोली लडकी के पेट में लगी। वारदात के बाद आरोपित पिस्तोल लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल युवती को भिवाडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाई गई है। पुलिस ने परिजनो की शिकायत पर आमर्ज एक्ट के आरोप में मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button