Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें आज कहां-कहां बरसेंगे बदरा?

On: July 18, 2025 8:05 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Rain alert in 10 districts of Haryana, see where will it rain today?

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की सभांवना है। इनमें हिसार,सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल है।

इसके अलावा फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार है। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। आज के बाद अगले 2 दिन मौसम साफ रहने की संभावना हैं।

मानसून सक्रिय रहने का आज अंतिम दिन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रय़ागराज, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली हवाएं मानसूनी हवाएं राज्य की ओर लगातार आ रही है।

इससे राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा राज्य में मानसून 18 जुलाई तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now