Haryana Weather Update: हरियाणा के 12 जिलों में भारी बारिश, 12 जगह अलर्ट जारी

On: July 9, 2025 5:57 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Heavy rain in 12 districts of Haryana, alert issued at 12 places

Haryana Weather Update: हरियाणा में दोपहर के बाद मौसम बदल गया है। दोपहर 3 बजे के बाद हिसार, पानीपत, भिवानी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी और फतेहाबाद में तेज बारिश हुई। इससे पहले पंचकूला, सोनीपत, भिवानी और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई।

पानीपत में 1 घंटे तक भारी बारिश से सड़कों पर आधा से 1 फीट तक पानी भर गया।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 6:50 बजे तक फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में बारिश के साथ 30 से 40km प्रति घंटे से हवाएं चलेगी। विभाग ने पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now