Haryana Weather Update: हरियाणा के 16 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, देखें अपने जिले का हाल

On: July 27, 2025 7:49 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Chances of heavy rain in 16 districts of Haryana, see the condition of your district

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज 27 जुलाई को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं 6 जिलों में मौसम साफ रहने के आसार है।

मौसम विभाग ने बताया कि 28 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में बारिश के आसार है। इसके साथ ही 12 जिलो में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

17% ज्यादा हुई बारिश- IMD
IMD के अनुसार, हरियाणा में अब तक सामान्य से 17 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 26 जुलाई तक औसतन 179.9 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 211.3 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 473.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 95.9 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
IMD के अनुसार आज 16 जिलों में हल्की बारिश के आसार है। जबकि 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, हिसार, जींद और भिवानी में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now