Home Haryana News Weather News Haryana Weather News: रेवाड़ी सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का...

Haryana Weather News: रेवाड़ी सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,50km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Haryana Weather News: हरियाणा में भयंकर गर्मी और हीट वेव के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके वजह से राज्य के 20 जिलों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज राज्य के भिवानी फरीदाबाद,पलवल, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर,गुरुग्राम,महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार जींद अंबाला पंचकूला कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज चमक गरज के साथ बारिश होगी और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से तापमान देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हीट वेव चल रहा था लेकिन बारिश होने से अब राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा तापमान नारनौल का दर्ज किया गया है। नारनौल में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान को की माने तो 29 अप्रैल तक राज्य की अधिकतम जिलों में धूल भरी आंधी चलेगी और झमाझम बारिश होगी। 30 अप्रैल से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा हालांकि कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे।मई के महीने में फिर से गर्मी अपने चरम पर होगी और तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

हालांकि रात के समय ठंडी हवाएं नहीं चलने और बादलों के आवाजाही के वजह से उमस बढ़ गई है। 27 अप्रैल से धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है और झमाझम बारिश भी होगी। बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

तीन-चार दिनों तक बारिश होने से राज्य का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा इससे मौसम में काफी ठंडक देखने को मिलेगी। फिलहाल उमश भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना बन जाएगा। लोगों को काफी राहत मिलेगी।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version