Home Haryana News Weather News Haryana Weather Alert: प्रदेश में भयंकर गर्मी का अलर्ट, इन 6 जिलों...

Haryana Weather Alert: प्रदेश में भयंकर गर्मी का अलर्ट, इन 6 जिलों में रेड अलर्ट, पढ़े IMD का अलर्ट

प्रदेश में भयंकर गर्मी का अलर्ट, इन 6 जिलों में रेड अलर्ट, पढ़े IMD का अलर्ट

Haryana Weather Alert: जैसे-जैसे मई का महीना बीत रहा है वैसे-वैसे हरियाणा में तापमान बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। सिरसा, रेवाड़ी,हिसार,गुरुग्राम सहित कई जिलों में गर्मी अपने चरम पर है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार राज्य के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि अभी राज्य में बारिश के कोई भी आसार नहीं बन रहे हैं।

अभी और बढ़ेगा तापमान (Haryana Weather Alert)

मौसम विभाग केंद्र के द्वारा एक अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार राज्य में अभी तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को राज्य के कई जिलों में धूल भरी हवाएं चली लेकिन तेज धूप के वजह से तापमान में कोई कमी देखने को नहीं मिली।

इन जिलों में बढ़ा तापमान

लू चलने के वजह से भिवानी के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वहीं हिसार के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज राज्य के कई जिलों में भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 तारीख तक राज्य में ऐसा ही तापमान बना रहेगा और गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ेगी।

आज इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज सोमवार को सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कई जगहों पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है लेकिन तापमान में कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी।

राज्य में सबसे कम तापमान फतेहाबाद का दर्ज किया गया है। 25 तारीख तक राज्य में गर्मी का प्रकोप ऐसे ही बढ़ता रहेगा। मौसम वैज्ञानिक कौन है लोगों से अपील किया है कि आप 12:00 बजे से लेकर 3:00 तक घर से बाहर नहीं निकले। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाई और फसलों को भी पर्याप्त पानी दे।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version