अगले दो दिनों तक रेवाड़ी सहित इन जिलों में होगी भारी बारिशअगले दो दिनों तक रेवाड़ी सहित इन जिलों में होगी भारी बारिश

Haryana Weather Alert: हरियाणा के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। 14 अप्रैल तक राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। नया सिस्टम एक्टिव होने के वजह से राज्य में झमाझम बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहेगा वहीं अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज सबसे कम तापमान गुरुग्राम झज्जर और महेंद्रगढ़ जिले में देखने को मिल रही है।

अगले दो दिनों तक रेवाड़ी महेंद्रगढ़ हिसार गुरुग्राम यमुनानगर सहित कई जिलों में भारी बारिश होने वाली है। कई जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी होगी ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सावधान रहने के लिए कहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को फिलहाल सिंचाई न करने के लिए कहा है।

किसानों के लिए जारी एडवाइजरी (Haryana Weather Alert)

मौसम में लगातार होने वाले बदलाव को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले 3-4 दिनों तक सरसों की कटाई और गहाई रोकने को कहा गया है। कटी हुई फसल को सुरक्षित बांधकर रखने की सलाह दी गई है ताकि तेज हवाओं से नुकसान न हो।

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •