Haryana: रेवाड़ी में केबल चोर गिरोह का आंतक

On: December 11, 2024 7:00 PM
Follow Us:
डूंगरवास मे एक दर्जन किसानों के खेतो में चोरी

डूंगरवास मे एक दर्जन किसानों के खेतो में चोरी
Haryana , Best24News

धारूहेड़ा: कस्बे में केबल चोर गिरोह सक्रिय हो रहा है। एक बार फिर डूंगरवास से एक ही रात में दस किसानो के खेतों से बिजली की केबले चोरी कर ले गए। जबकि इससे पहले भी धारूहेड़ा में एक दर्जन किसानों के खेतो मे सेंध लगाई थी।

जब सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो चोरी का पता चला। थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में सरपंच विपिन कुमार ने चोरो ने रामजस के खेत से सोलर पेनल के साथ लगी केबल चोरी कर ले गए। कुछ देर बाद पता चला कि चोरों ने किसान देशराज व सज्जन के खेत से सोलर पैनल से केबल चोरी की है।

इतना ही चोर डूंगरवास से ही निहाल व मास्टर दिनेश, रसगण के दीपक यादव, राजकुमार, अमर सिंह, महेश कुमार, प्रदीप, जितेंद्र, राममेहर के खेत से भी केबल चोरी कर ले गए। सरपंच विपिन कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now