Haryana: रोडवेज कर्मचारियों ने हिसार बस स्टैंड के गेट पर जड़ा ताला !

On: October 4, 2023 1:38 PM
Follow Us:

हरियाणा: मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करना तो जायज है, लेकिन हिसार में कर्मचारियो ने रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लागू नहीं करने पर बुधवार को मुख्य बस अड्डे के दोनों गेट बंद कर ताले लगा दिए। यात्रियो का कहना है वे दो घंटे बसों मे फंसे रहे गर्मी के चलते बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

सरकार करे कार्रवाई
यात्रियो का आरोप है कर्मचारियो की मांगो को लेकर गेट पर ताला लगाना गलत है। जिन लोगो को कहीं जाना था वे बस स्टैंड पर फंस गए। दो घ्ंटे तक यात्रियो को बडी परेशानी झेलनी पडी। गेट पर ताला लगा होने से वे बहार भी नही आ सके।दीवाली से पहले सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस को दिया तोहफा, जानिए क्या होगा फायदा

 

HISAR

नारे बाजी कर किया प्रदर्शन

कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दो घंटे बसों का चक्का जाम करने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

 

सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में रोडवेज का चक्का जाम किया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछले काफी समय से मांगें लंबित चल रही हैं। कई बार रोडवेज महाप्रबंधक से मिल चुके है। मगर मांगों को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कंफर्म नहीं करना, कर्मचारियों का टीए और डीए नहीं देना, 2016 के चालकों को समय पर वेतन नहीं देना आदि मांगें शामिल हैं।Asian games: नहीं आई माता पिता की दुवाएं काम, टॅाप में तीन में नहीं आ सकी हरियाणा की रूबिना

ये लोग रहे मौके पर मौजूद
इस मौके पर राजकुमार चौहान, राजबीर दूहन, नरेंद्र खरड़, नरेंद्र सोनी, अमित जुगलान, जितेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल के साथ सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक हुई थी। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में मगर मांगों पर कोई सहमति नहीं बनी। इस पर सांझा मोर्चा ने दो घंटे चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया था।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now