Kosli News: काफी विरोध करने के बाद आखिकार सुनवाई हो ही गई है। महज ढेड साल में क्षतिग्रस्त हुए कोसली के क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर को पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। इसी के चलते आमजन व वाहनों के लिए बुधवार को बंद कर दिया गया है।HARYANA: रेवाड़ी के व्यापारी से 30 लाख की रंगदारी मांगने वाली युवती काबू, जानिए पूरा खेल

जानिए नया रूट: फ्लाईओवर के पुनर्निर्माण के कार्य को लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य देशवाल ने नारियल फोड़कर शुरू कराया। पुल निर्माण के लिए रूट डायवर्ट भी किए गए लेकिन पहले दिन ही वैकल्पिक मार्गों पर लंबा जाम लग गया।
ट्रैफिक एडवाइजरी की गई जारी
नीना की तरफ से आने वाले बाहरी वाहनों को झाल (जुड्डी मोड) से जुही सुधराना से साल्हावास से गन्तव्य की ओर जाएंगे व वापसी भी कनीना महेन्द्रगढ़ इसी रास्ते से जाएंगे। छोटे वाहनों के लिए नया गांव (सहादत्त नगर) निमोठ से सहादत्त नगर नठेडा से कोसली गांव से गन्तव्य की ओर जाएंगे तथा वापसी भी इसी रास्ते से होगी।
Big Accident: गुजरात में इस्कॉन ब्रिज पर कार ने भीड को रौंदा, 9 की मौत, 18 घायल
सर्विस मार्गों पर की गई बेरिकेडिंग
सुरक्षा के लिहाज से कस्बे के सर्विस मार्गों पर भी बेरिकेडिंग कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। रूट डायवर्ट के कारण अनाज मंडी रोड व नठेड़ा रोड पर स्कूल समय के दौरान स्कूली बसों को लंबे जाम की स्थिति से गुजरना पड़ा।
सीएम ने किया शिलान्यास
लोक निर्माण विभाग द्वारा 13 करोड़ 49 लाख 61 हजार रुपए की लागत से बनाए जाने वाले फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा फिरोजपुर झिरका से किया गया।Rewari: NH 48 पर हादसा, सत्यम कंपनी के श्रमिक की मौत
इस पुल का ऊपरी हिस्सा नए सिरे से तैयार किया जाएगा जबकि इसके अधिकतर पिलर पुराने ही रहेंगे। उन्हें तोड़कर नया नहीं बनाया जाएगा। ऊपर हिस्से की गुणवत्ता सवालों में घिरने के चलते उसे नया बनाया जाएगा। गुणवता को लेकर व्यापारियों ने काफी विरोध भी जताया था।
















