Haryana: धारूहेड़ा में मकान का किराया मांगने पर मिली धमकी

On: November 17, 2024 7:04 PM
Follow Us:

Haryana, Best24News

धारूहेडा: स्थानीय पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर एक किरायेदार पर किराया नहीं देने व किराये मांगने पर धमकी देने व झूठे केस मे फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर छह की रहने वाली छोटी देवी पत्नि श्री सुरेश कुमार ने बताया उसने अपना मकान भीमसी पटटी, ग्राम बोहडा कला तहसील पटौदी के रहने वाली पुष्पलता पत्नि भूपेन्द शर्मा को जनवरी 2016 से किराये पर दिया हुआ है। महिला का कहना है किरायेदार ने 30 सिंतबर 2023 को 26,827 रूपये किराया दिया था। फिलहाल 78,211 रूपये किराया बकाया है।

किरायेदार की ओर 54,000 रूपये का चैक दिया तो बैंक मे राशि नहीं होने के चलते केसिल हो गया। उसके बाद न तो वह बकाया किराय दे रहे तथा न ही मकान खाली कर रहे है। इतना ही जब भी किराया मांगते है हमें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now