Haryana Politics: हरियाणा की राजनीति में हो सकता है बड़ा फेरबदल, राव इंद्रजीत के डिनर में पहुंचे ये विधायक

On: July 1, 2025 8:58 AM
Follow Us:
Haryana Politics There is a lot of stir in Haryana politics, these MLAs reached Rao Indrajit's dinner

Haryana Politics: हरियाणा में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की डिनर डिप्लोमेसी ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। चंडीगढ़ में  राव कीबेटी आरती राव के आवास पर डिनर हुआ। इसमें साउथ हरियाणा के 11 बीजेपी और एक कांग्रेस विधायक शामिल हुए। जिसके बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। हालांकि, विधायकों के एक साथ डिनर करने का क्या मतलब है ये तो राव ही बता सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सैनी 15 जून को रेवाड़ी के राव तु लाराम स्टेडियम में शिरकत की थी। सीएम दौरान मंच पर अहीरवाल के दिग्गज राव इंद्रजीत के बोल तीखेहे थे। राव इंद्रजीत ने मुख्यमंत्री सैनी को कहा था कि मुख्यमंत्री जी.. हमने आपकी सरकार बनाई है, हमारा हक बनता है, हमारा काम किया जाए….

इसके जवाब में नायब सैनी ने अपने संबोधन के दौरान कहा था कि हम किसी जाति की नहीं, बल्कि, पौने 3 करोड़ लोगों की सरकार हैं। इन सभी के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि दिल का है।

ये विधायक हुए डिनर में शामिल

आरती राव (अटेली)

सुनील सांगवान (चरखी दादरी)

उमेद पातुवास (बाढड़ा)

कंवर सिंह (महेंद्रगढ़)

ओमप्रकाश यादव (नारनौल)

बिमला चौधरी (पटौदी)

लक्ष्मण यादव (रेवाड़ी)

अनिल यादव (कोसली)

डॉ. कृष्ण कुमार (बावल)

तेजपाल तंवर (सोहना)

मुकेश शर्मा (गुरुग्राम)

मंजू चौधरी नांगल चौधरी (कांग्रेस विधायक)

अहीरवाल बेल्ट की अहम रही अहम भूमिका

बता दें कि हरियाणा में साल 2024 में विधानसभा चुनाव हुए थे। साउथ हरियाणा में बीजेपी ने 17 सीटें जीतीं थी, जबकि कांग्रेस की झोली में महज 6 सीट आईं थी। ऐसे में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने में साउथ हरियाणा खासकर अहीरवाल बेल्ट की अहम भूमिका रही है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now