M2K County Heights RWA ने क्यों किया मेंटेनेंस बिल का बहिष्कार

On: March 21, 2026 7:55 PM
Follow Us:
M2K County Heights Society

M2K County Heights: धारूहेड़ा: सेक्टर 5 स्थित एमटूके काउंटी हाइट्स सोसायटी  (M2K County Heights RWA)में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीण की अध्यक्षता में सोसायटी के निवासियों की बैठक हुई, जिसमें बिल्डर की ओर से दिसंबर में अचानक अप्रैल से नवंबर तक के आठ माह का बढ़ा हुआ बिल भेजे जाने पर कड़ा विरोध जताया गया। बिल्डर ने दर 2.29 रुपये प्रति वर्ग से बढ़ाकर 2.60 रुपये प्रति वर्ग कर दी है और 3 दिसंबर तक भुगतान करने को कहा है। निवासियों का कहना है कि बिना किसी बैठक या सहमति के ऐसे बढ़ोतरी करना गलत है और एक साथ आठ माह के बिल का केवल एक सप्ताह में देना संभव नहीं है।

जताया विरोध: आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सोसायटी में पिछले सात वर्षों से आरडब्ल्यूए स्थापित है और शुरुआत में 1.93 रुपये प्रति वर्ग मीटर शुल्क लिया जाता था। वर्ष 2021 और 2022 में यह चार्ज 2.05 रुपये था, जबकि 2023 और 2024 में इसे बढ़ाकर 2.29 रुपये प्रति वर्ग किया गया। निवासियों का कहना है कि इस साल नवंबर तक कोई बिल जारी नहीं किया गया और अचानक एक साथ आठ महीने का बिल जारी कर देना उचित नहीं है।M2K County Heights

आरडब्ल्यूए ने इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी, उपायुक्त रेवाड़ी और डीटीपी को लिखित शिकायत देकर बिल कम करवाने और प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग उठाई है। आरडब्ल्यूए ने स्पष्ट किया है कि वह इस वर्ष पुरानी दरों पर ही भुगतान करेगी और नए रेट को मान्य नहीं करेगी। बैठक में सह-सचिव मनीष, नरपाल, अनिल, मामचंद, सुनील व अनिल शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

क्या कहते है प्रधान’ मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाना गलत नहीं है, लेकिन बिना चर्चा किए एक साल मे इतना बिल बढा दिया है इतना ही नहीं 8 माह के बिल को भरने के लिए केवल एक सप्ताह को समय दिया गया है। एक साथ 20 से 22 हजार का बिल भरना संभव नहीं है।
प्रवीण यादव, आरडब्ल्यूए प्रधान

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now