Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक अधिक है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में अचानक बढ़ोतरी से गर्मी का असर समय से पहले दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।Haryana Weather
गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय रबी सीजन की गेहूं की फसल दाने बनने की महत्वपूर्ण अवस्था में होती है। यदि तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है तो दाने सिकुड़ सकते हैं और उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
किसानों को दी गई यह सलाह
मौसम वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि यदि खेतों में सिंचाई करना आवश्यक हो तो इसे दिन के बजाय रात के समय करना बेहतर रहेगा। रात में सिंचाई करने से फसल को पर्याप्त नमी मिलती है और फसल गिरने की संभावना भी कम हो जाती है।Haryana Weather
विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 10 से 15 दिन गेहूं की फसल के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। इस दौरान तापमान में तेज बढ़ोतरी होने पर उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
गर्मी बढने से किसानों पर छाया खतरा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में अचानक बढ़ोतरी से गर्मी का असर समय से पहले दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।

















