Vinesh Phogat: हरियाणा की रेसलर विनेश फोगाट बनी मां, बेटे को दिया जन्म

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Vinesh Phogat Haryana wrestler Vinesh Phogat becomes mother, gives birth to a son-143407

Vinesh Phogat: हरियाणा की रेसलर और जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उनकी डिलीवरी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई है। उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खबरों की मानें, तो विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि ऑपरेशन के जरिए विनेश की डिलीवरी हुई है। विनेश की बॉडी काफी टाइट थी और बच्चे का वजन ग्रोथ नहीं कर रहा था। जिसके चलते ऑपरेशन से उनकी डिलीवरी करवानी पड़ी। फिलहाल विनेश और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

बता दें कि रेसलर विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज अपने फैंस को दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने अपने पति सोमबीर राठी के साथ तस्वीर शेयर की थी और लिखा कि कि एक नए अध्याय के साथ हमारी प्रेम कहानी जारी है…. इसके साथ में उन्होंने नन्हे बेबी के फुट प्रिंट और लव का सिंबल भी किया था।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now