Rewari news: धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे में बाबा झेरिया का मेला धूलंडी पर्व पर 14 मार्च को आयोजित किया जाएगा मेले में बड़ी ट्रक यूनियन की ओर से कुश्ती दंगल भी होगा।
मेला कमेटी के प्रधान श्री भगवान ने बताया कि हर साल की भांति बाबा झेरिया मंदिर में मेले का आयोजन होगा।
इस मौके पर कुश्ती दंगल में पहला इनाम 51000, दूसरा इनाम 21000 में तीसरा इनाम 11000 का रखा गया है।
जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रक यूनियन की ओर से नगद नाम दिया जाएगा इस मौके पर विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।

















