Rewari News: बावल और आसपास के क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। यह जल्द ही श्रम न्यायालय यानी की लेबर कोर्ट की शुरुआत होने वाली है। प्रशासन के द्वारा सचिवालय भवन के कमरा नंबर 205 और बड़े हॉल को श्रम न्यायालय के लिए तैयार कर लिया गया है। अधिकारियों के द्वारा जानकारी दिया गया कि न्यायालय को शुरू करने की तैयारी तेजी से की जा रही है।
15 दिनों में पूरा हो जाएगा काम (Rewari News)
अधिकारियों ने बताया कि फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान लगाने का काम 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। नए न्यायालय का भवन 2028 दिसंबर तक बनकर तैयार हो सकता है। इसके बनने के बाद लोगों को अलग-अलग दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी वह एक ही छत के नीचे सभी काम आसानी से कर पाएंगे।
इस परिसर मेश्राम न्यायालय के साथ-साथ अन्य न्यायिक कार्यालय भी एक जगह पर बनाए जाएंगे। इसके बनने के बाद मजदूर और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच होने वाले विवादों का निपटारा आसानी से हो जाएगा।
श्रमिकों को होगा फायदा
बावल एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है जहां कई सारी फैक्ट्रियां हैं। यहां हजारों की संख्या में मजदूर काम करते हैं। अभी किसी भी तरह का कोई मामला बिगड़ता है तो श्रमिकों को दूसरे शहरों के कोर्ट में जाना पड़ता है जिससे उनका समय और पैसा बर्बाद होता है। इस कोर्ट के बनने के बाद सभी तरह के मामलों का निपटान एक ही छत के नीचे होगा।
श्रम न्यायालय के द्वारा 15 दिन में फर्नीचर का काम पूरा हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ ज्यूडिशियल कांप्लेक्स के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है। 2028 तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
















