Dharuhera News: सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली, सफाई रिकॉर्ड सिर्फ कागज़ों में चमकदार

On: March 21, 2026 7:55 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: भगत सिंह चौक पर महिला शौचालय पर लगा व गंदे शौचालय, हैंडवास में नही आता पानी
धारूहेड़ा: नगरपालिका (नपा) हर साल जनसुविधाओं के रखरखाव पर लाखों रुपए खर्च करती है, लेकिन जमीनी हालात इसके बिल्कुल विपरीत नजर आते हैं। शहर में नपा की ओर से बनाए गए पाँच सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही पानी की सही व्यवस्था है।Dharuhera News

शहीद भगत सिंह चौक, बिजली बोर्ड बास रोड, अनुसूचित जाति धर्मशाला सेक्टर-6 मार्केट और नपा कार्यालय के पास बनाए गए सभी शौचालय कचरे और दुर्गंध से भरे पड़े हैं। रिकॉर्ड में हर दिन सफाई एजेंसी द्वारा सफाई दिखा दी जाती है, लेकिन वास्तविकता इससे कोसों दूर है। कई स्थानों पर ऐसा प्रतीत होता है कि महीनों से सफाई नहीं हुई है।Dharuhera News

धारूहेड़ा: भगत सिंह चौक पर महिला शौचालय पर लगा ताला
धारूहेड़ा: भगत सिंह चौक पर महिला शौचालय पर लगा ताला

पानी की पाइपें टूटी, दुर्गंध से हाल बेहाल
दुकानदारों के अनुसार यूरिन और हैंडवॉश के लिए लगी पानी की पाइपें लंबे समय से टूटी हुई हैं। पानी न होने की वजह से पूरे दिन बदबू बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो पाइपें ठीक की गई और न ही सफाई की स्थिति सुधारी गई।

नपा की और अनुसूचित जनजाति के पास शौचालय बनाया हुआ है। इसकी सफाई को लेकर एजेंसी को सफाई करने ठेका दिया हुआ है। लेकिन कर्मचारी नियमित सफाई नहीं करते है। दिनभर दुर्गंध आती रहती है।
राजकुमार वार्ड पार्षद चार

धारूहेड़ा: भगत सिंह चौक पर महिला शौचालय पर लगा ताला

भगत सिंह सबसे व्यस्त चौक है। यहां पर बनाए गए शौचालय में महिला शौचालय पर ताला लगा हुआ है। जबकि शौचालय में पानी की पाइपें टूटी पडी है। दिनभर दुर्गंध आती रहती है।
गोपाल तिवाड़ी, धारूहेड़ा

नंदरामपुर बास रोड पर बिजली बोर्ड के पास सार्वजनिक शौचालय बनाया हुआ है। जब एजेंसी को  ठेका दिया तो कुछ दिन तो नियमित सफाई हुई लेकिन अब स्थिति बदहाल बनी हुई है।
अनिल कुमार, हरिनगर

जो कर्मचारी सफाई करते आते है वो केवल खाना पूर्ति करते है। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में महिला पुरूष इस शौचालय का उपयोग मे लेते है। लेकिन नियमित सफाई नही की जा रही है।
सत्यकमल, सेक्टर छह
धारूहेड़ा: भगत सिंह चौक पर महिला शौचालय पर लगा व गंदे शौचालय, हैंडवाश में नही आता  पानी

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now