Dharuhera Accident: 24 घंटे बाद भी नहीं हुइ मृतक की पहचान

On: March 21, 2026 7:51 PM
Follow Us:
THANA DHARUHERA

Dharuhera Accident: बास रोड के पास रविवार रात को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।24 घंटे बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है और उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए हैं।Dharuhera Accident

 

 

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए (Accident in Dharuhera)  सामान्य अस्पताल रेवाड़ी भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन और मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि बॉस रोड पर अवैध सब्जी मंडी लगती है (Accident in Dharuhera)  जिसके चलते नंदरामपुरबबास की ओर जाने वाला रोड बंद हो जाता है । यहां से गुजरने वाले वाहनों से भीड़ के चलते आये दिन हादसे हो रहे है। एक माह के दौरान यहां पर चार व्यक्ति घायल, जबकि एक की मोत हो चुकी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now