Political News Rewari: रेवाड़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर मिटिंग आज, जानिए कौन कर सकता है प्रधान के लिए आवेदन

On: March 21, 2026 11:39 PM
Follow Us:

Political News Rewari:  रेवाड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव की पहली बैठक बुधवार को जाट धर्मशाला रेवाडी में होगी। इस बैठक के तुरंत बाद ही चुनावी कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसी प्रकिया को लेकर ऑब्जर्वर रेवाड़ी प्रवास पर रहेंगे। लेकिन प्रधान पद के लिए पार्टी की ओर से कुछ नियम व शर्त लगाई गई है।

ये होंगे बैठक में शामिल: बता दे कि कांग्रेस संगठन चुनाव की पहली बैठक में केंद्र से रेवाडी में आयोजित बैठक में ऑब्जर्वर बीएम संदीप, प्रदेश कांग्रेस से श्याम सुंदर बत्रा, पराग शर्मा और सुरेश गुप्ता शामिल होंगे। वहीं पहली बैठक में चुनाव लड़े प्रत्याशी, रेवाडी से पुराने पदाधिकारी और कांग्रेस के मुख्य कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। Political News Rewari

जानिए है ऑब्जर्वर : बता दे कि कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला प्रधान चुनाव में केंद्र से AICC सचिव बीएम संदीप को ऑब्जर्वर बनाया गया है। जो मूल से कर्नाटक के रहने वाले हैं और 5 साल से कांग्रेस सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को सौंपे जाएंगे फॉर्म

कांग्रेस जिला प्रधान चुनाव की बैठक के बाद आज को केंद्र से नियुक्त ऑब्जर्वर प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। जिसमें चुनावी कार्यक्रम के बारे में पूरी रूपरेखा बताएंगें। कार्यकर्ताओं को जिला प्रधान पद के आवेदन का प्रोफार्मा दिया जाएगा। जिसमें वे अपनी डिटेल भरेंगे। कम से 5 साल पुराना कांग्रेसी सदस्य होना चाहिए।

हर आवेदक का होगा इंटरव्यू

बता दे कि कांग्रेस जिला प्रधान पद के लिए आने वाले आवेदनों पर ऑब्जर्वर इंटरव्यू लेंगे। इंटरव्यू में कांग्रेस के इतिहास, जिले में कांग्रेस के इतिहास और दूसरे चीजों से जुड़े सवाल होंगे। इंटरव्यू के बाद 6 लोगों का पैनल प्रभारी के पास कमेटी भेजेगी।

फार्म भरने की क्या योग्यता: बता दे इस प्रकियाके बाद केंद्र से नियुक्त ऑब्जर्वर प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। जिसमें चुनावी कार्यक्रम के बारे में पूरी रूपरेखा बताएंगें। कार्यकर्ताओं को जिला प्रधान पद के आवेदन का प्रोफार्मा दिया जाएगा। जिसमें वे अपनी डिटेल भरेंगे। कम से 5 साल पुराना कांग्रेसी सदस्य होना चाहिए

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now