Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कहां-कहां होगी बारिश? देखें मौसम पूर्वानुमान

On: March 21, 2026 11:09 PM
Follow Us:
Kal Ka Mosam: Where will it rain in Haryana tomorrow? See weather forecast

Kal Ka Mosam: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। फिलहाल झज्जर, फरीदाबाद और चरखी दादरी में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इनमें हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल है।

इसके अलावा फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के भी कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। अगले 2 दिन मौसम साफ रहने की संभावना हैं।

मानसून सक्रिय रहने का आज अंतिम दिन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आ रही हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now