Indian Train: हरियाणा के लोगों की बल्ले बल्ले, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
train

Indian Train: हरियाणा वासियों का रेलवे ने बडा तोहफा दिया है। नारनौल से कई सालों के बाद पहली बार सीधे प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन से प्रयागराज व कानपुर की ओर जाने वाले लोगों को फायदा होगा।

बता दे कि रेलवे की ओर अजमेर के दौराई से गोंडा तक एक नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन जल्द किया जाएगा। यह ट्रेन अजमेर से प्रत्येक रविवार को चलेगी, जबकि गोंडा से यह प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

जानिए कहां कहां होगा ठहराव Indian Train

बता दें कि इस ट्रेन का अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंग्स, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ जं, गोविंदपुरी सहित उत्तर प्रदेश के अनेक स्टेशनों पर ठहराव होगा।

जानिए ट्रेन का शेड्यूल

अजमेर से यह ट्रेन रविवार को दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। जो शाम को 6 बजे रिंग्स जंक्शन पर पहुंच जाएगी। जिसके बाद रात को नौ बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी, रात 11 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली, अगले दिन सोमवार को सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर कानपुर तथा सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर प्रयागराज पहुंच जाएगी।

इसी क्रम में यह सोमवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर गोंडा पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन गोंडा से अगले दिन यानी मंगलवार को सुबह 5 बजे अजमेर के लिए रवाना होगी। जो उसी दिन शाम को सात बजकर 58 मिनट पर प्रयागराज पहुंच जाएगी।Indian Train

जिसके बाद वह अगले दिन सुबह सवा आठ बजे दिल्ली, दस बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी तथा दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर रिंग्स होते हुए शाम को 17 बजकर 20 मिनट पर अजमेर पहुंच जाएगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now