Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 27 से फिर एक्टिव होगा मानसून

On: March 21, 2026 11:06 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update: There will be heavy rain in 7 districts of Haryana today, monsoon will be active again from 27th

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज शनिवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश के आसार है। वहीं 27 जुलाई से बारिश की संभावनाएं बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अंबाला और यमुनानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज मौसम साफ रहने की संभावना
IMD के अनुसार आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह से साफ रहने के आसार है। वहीं बाकी बचे 7 जिलों पंचकूला,अंबाला यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 0 से 25 फीसदी बारिश की संभावना है।

27 जुलाई को बारिश
24 से 26 जुलाई तक मानसून कमजोर पड़ने के बाद 27 जुलाई से एक बार फिर से मानसून एक्टिव होगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। मौसम विभाग ने कल 27 जुलाई को फतेहाबाद और सिरसा को छोड़कर सभी 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिसके तहत हिसार, जींद, भिवानी में 0 से 25 फीसदी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुरूक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश के आसार है।

28 जुलाई को 8 जिलो में बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 28 जुलाई को मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने 28 जुलाई को सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। सिरसा में 0 से 25 फीसदी बारिश के आसार है। वहीं फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 50 से 75 फीसदी और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 फीसदी बारिश के आसार है साथ ही इन 8 जिलो में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News

Haryana News: हरियाणा में पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों पर लगेगी रोक, CM सैनी ने बनाया खास प्लान, जाने पूरी खबर

New Rules

New Rules: LPG के रेट से लेकर पैन कार्ड तक… 1 अप्रैल 2026 से इन पांच नियमों में होगा बदलाव, आम जनता पर सीधा पड़ेगा इसका असर

MISSING

Haryana crime: ITI छात्रा रेवाड़ी से फरार, घर से ले गई 20000 नगदी व जेवरात

Haryana Land Price Hike

Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update