Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने 28 जून से लेकर 3 जुलाई तक का बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 28,29,30 जून और 1, 2, 3 जुलाई को बारिश होगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो आज यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं करनाल, पानीपत और सोनीपत।चंडीगढ़, अंबाला, कुरूक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।
29 और 30 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा में 29 और 30 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते 29 जुलाई को प्रदेश के अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और जींद, पंचकुला, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फ़रीदाबाद, चंडीगढ़, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
30 जून को यहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने 30 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, सोनीपत और पानीपत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।
इसके अलावा हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और चरखी दादरी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं सिरसा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
1 जुलाई को भी होगी बारिश
एक जुलाई को चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जींद, रेवाड़ी, रोहतक, चरखी दादरी और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा
महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

















