Haryana News: हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पद, CM के पास मंजूरी के लिए पहुंची लिस्ट

On: March 21, 2026 11:13 PM
Follow Us:
Haryana News: Vacant posts of doctors will be filled soon in Haryana, the list has reached CM for approval

Haryana News: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 777 खाली पद अभी तक सभी पद नहीं भर पाए हैं। पहले फेज में 777 में से करीब 502 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। जिसके बाद बाकि बचे 275 पदों पर भर्ती के लिए वेटिंग लिस्ट में से करीब 126 डॉक्टरों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र सौंपे जाने हैं। लेकिन ये डॉक्टर पिछले करीब 2 महीने ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं।

सूत्रों की मानें तो इनकी नियुक्ति पत्र से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास पहुंच गई है। अब वहां से मंजूरी मिलने के बाद इन डॉक्टरों की नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

21 को 58 डॉक्टरों के डाक्यूमेंट चेक किए जाएंगे

अभी वेटिंग लिस्ट से जुड़े 126 डॉक्टरों की ज्वाइनिंग नहीं हो पाई है कि विभाग ने वेटिंग लिस्ट से ही जुड़े 58 अन्य डॉक्टरों को डॉक्यूमेंट की जांच के लिए बुलाया है। इन्हें पंचकूला स्थित मुख्यालय पर डॉक्यूमेंट की जांच के लिए सुबह 10 बजे बुलाया गया है। हरियाणा में डॉक्टरों के खाली 777 पदों पर भर्ती के लिए रोहतक PGI द्वारा परीक्षा ली गई थी।

जिसका परिणाम हेल्थ डिपार्टमेंट को भेज दिया गया था। अब उनमें से शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट की जांच और बायोमेट्रिक के लिए बुलाया जा रहा है ताकि इन्हें नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में बनी डॉक्टरों को कमी को पूरा किया जा सके।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now