Haryana News: हरियाणा में भाभी से लव मैरिज के बाद युवक ने की आत्महत्या, वजह जान उड़ जाएंगे होश

On: March 21, 2026 10:13 PM
Follow Us:

Sucide News : हरियाणा के हिसार में प्यार और खुदकुशी का खेल सामने आया है। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव उसके ही कमरे में सीलिंग फैन के हुक से लटका मिला। इस युवक ने करीब 3 महीने पहले अपनी भाभी से मंदिर में प्रेम विवाह किया था।Haryana News

खबरों के मुताबिक, इस युवक के बड़े भाई यानी महिला के पहले पति ने भी फांसी लगाकार खुदकुशी की थी। ये 6 महीने पहले की घटना है। उसे देवर-भाभी के बीच पनपे रिश्ते का पता चल गया था।

समझाने के बाद भी जब ये दोनों नहीं माने थे तो बड़े भाई ने जान दे दी थी। हालांकि, इस युवक ने आत्महत्या क्यों की है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला हिसार के बालसमंद में गांव किरतान का है। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया है कि उन्हें शुक्रवार को सूचना मिली थी कि किरतान गांव में सोनू नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।Haryana News

मौके पर जाकर पुलिस शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। फिलहाल मृतक के चाचा सतीश के बयान के आधार पर इत्तफाकिया धाराओं में कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now