Haryana News: विद्यार्थियों को मिला एक ओर मौका, IGU की पूरक परीक्षाओं के लिए पुन: खोला पोर्टल

On: March 21, 2026 9:54 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी की इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने पूरक परीक्षाओं के लिए पुन: पोर्टल खोल दिया गया है। ताकि विद्यार्थियों को पूरक पारिक्षाओं के ओन लाईन आवेदन कर सके।

पुनः परीक्षा फॉर्म पोर्टल खोला: महाविद्यालयों की मई, 2025 की परीक्षाओं के लिए अंतिम से पहले सेमेस्टर के लिए सभी यूजी/यूजी (ऑनर्स), बी.ए/बी.एससी/बी.कॉम/बीबीए/बीसीए/बायो-टेक/बीजेएमसी/बीए ऑनर्स/बी.एससी (ऑनर्स)/बी.कॉम (ऑनर्स) के पांचवे सेमेस्टर, एम.ए/एम.एससी/एम.कॉम/एमएसडब्लू/एलएलएम, एम.फार्मेसी के तीसरे सेमेस्टर,

 

पीजी ऑनर्स (एम.कॉम ऑनर्स) के पांचवें और नोवें सेमेस्टर, बीटेक, बी. फार्मेसी और बीएचएमसीटी के सातवें सेमेस्टर, आईटी और प्रबंधन (एमबीए, एमसीए), एम.टेक के तीसरे सेमेस्टर, पीजीडीसीए के प्रथम सेमेस्टर, एलएलबी (03 वर्ष) के पांचवे सेमेस्टर, एलएलबी (05 वर्ष) के नोवें सेमेस्टर के ऑनलाइन पुनः परीक्षा फॉर्म के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।

अंतिम तिथि 20 मार्च: बता दे विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित फीस के साथ 20 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।

 

विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने बताया कि वे विद्यार्थी जो अंडरग्रैजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा के अंतिम वर्ष में हैं और जिनके ओड सेमेस्टर में किसी विषय में रीअपीयर आई हुई है तो वे इसका लाभ उठा सकते हैं ताकि उन्हें दिसंबर परीक्षाओं तक के लिए इंतजार ना करना पड़े और वे अपनी डिग्री समय पर प्राप्त कर सके।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now