Haryana news  :  हरियाणा में राशन डिपो होंगे हाईटैक, होंगे ये बड़े बदलाव

On: March 21, 2026 10:49 PM
Follow Us:

Haryana news  :  हरियाणा में राशन डिपो धारक के लिए बड़ी खबर है।  हरियाणा में सभी सरकारी विभाग अब डिजिटलीकरण की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहे हैं।  ऐसे में राशन डिपो भी अब स्मार्ट और हाईटैक होने जा रहे हैं।  सरकार ने प्रदेश में चल रहे 9400 के करीब राशन डिपो को स्मार्ट बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है।  अब राशन डिपो पर 2 जी पीओएस मशीनों की बजाय 5जी पीओएस मशीनें लगेंगी, तो वहीं फेस रीडिंग और ई- तौल की सुविधा भी शुरू होगी।

जानकारी के मुताबिक, इससे एक तो काम तेजी से होंगे और दूसरा पूरी तरह से पारदर्शिता रहेगी।  किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका कम हो जाएगी। 15 नवंबर तक सभी राशन डिपो पर 5जी पीओएस मशीनें पहुंचा जाएंगी। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, अब तक प्रदेश में जितने भी राशन डिपो हैं, सभी पर बायोमीट्रिक सिस्टम है और ये 2जी पीओएस (Point Of Sale) मशीने हैं।  ग्रामीण क्षेत्रों के राशन डिपो पर 2जी पीओएस मशीनें कई बार सही से काम नहीं कर पाती।  नेटवर्क में दिक्कत के कारण कई बार राशन मिलने में भी देर हो जाती है।  फिलहाल, जो मशीनें राशन डिपो पर उपलब्ध हैं, उनका किराया 1250 रुपए प्रतिमाह है।  इसमें अभी तक केवल बायोमीट्रिक की ही सुविधा है, यानि कि उपभोक्ता को अंगूठा लगाने से ही राशन मिल जाता है।

2 जी की जगह जो 5जी मशीनें राशन डिपो होल्डर को मिलेंगी।  इनमें फेस रीडिंग यानि चेहरा भी स्कैन हो सकेगा, तो वहीं ई- तौल की भी सुविधा होगी।  5जी मशीनें आने के बाद मासिक किराए में बढ़ौतरी हो सकती है, लेकिन अभी इसे लेकर किराया फिक्स नहीं किया गया है। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now