Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली 

On: March 21, 2026 9:10 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

मिली जानकारी के अनुसार, गोली लगने वाले बदमाशों का नाम कमल भड़ाना और शशिकांत बताया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार लोगों को काबू में कर लिया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।Haryana news

मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस कर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी, लेकिन वे सुरक्षित हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों के कब्जे से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार थे। Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now